फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के कागजात पर बैंक में खुलवाया खाता, किस्तों पर खरीदा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। शहर की चोपड़ा कॉलोनी के एक युवक के पहचानपत्र और अन्य कागजात लगाकर बैंक में खाता खुलवाकर उसके आधार कार्ड पर किस्तों पर मोबाइल फोन खरीदने का मामला सामने आया है। युवक ने सीएम विंडो पर मामले की शिकायत दी थी। जिसके बाद शहर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

चोपड़ा कॉलोनी निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसके आधार कार्ड, पेन कार्ड और अन्य कागजात का दुरुपयोग कर रोहतक निवासी तारीफ ने उसका गोहाना ब्रांच की एक्सिस बैंक शाखा में फर्जी खाता खुलवाया। खाता खुलवाने के बाद उस खाते से मोबाइल फाइनेंस पर खरीद लिया। देवेंद्र ने बताया कि उसे इस संबंध में 31 मई को पता चल गया था, उसने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। देवेंद्र ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर उसका खाता खुलवाया गया। युवक ने इसकी शिकायत 3 जुलाई को भी दी, लेकिन उसके बाद भी काईवाई नहीं हुई। युवक देवेंद्र ने बताया कि उसने शिकायत सीएम विंडो पर की तो अब शिकायत शहर थाने में आई। जिसके आधार पर तारीफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें