फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कॉल गर्ल भेजने का झांसा देकर युवक से ठगे 4.63 लाख रुपये

Mon, 13 Apr 2026 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कॉल गर्ल उपलब्ध कराने के नाम पर युवक से 4.63 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने फर्जी वेबसाइट और व्हाट्सएप नंबर के जरिए युवक को जाल में फंसाकर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है।
सोनीपत शहर निवासी युवक ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह पढ़ाई करता है। उनके मोबाइल पर 28 मार्च को गूगल क्रोम के माध्यम से एक विज्ञापन दिखाई दिया। उसमें ओकेल्यूट नामक वेबसाइट के जरिए कॉल गर्ल उपलब्ध कराने का दावा किया गया था।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि लिंक पर क्लिक करते ही उनका संपर्क एक व्हाट्सएप नंबर से हो गया जहां उसे विभिन्न सर्विस ऑफर दिए गए। युवक के अनुसार उन्होंने तीन घंटे के लिए 4000 रुपये का विकल्प चुना। 1000 रुपये एडवांस में ऑनलाइन भुगतान कर दिए।
इसके बाद ठगों ने वेरिफिकेशन, सिटी चार्ज, टैक्स समेत अन्य बहाने बनाकर लगातार पैसे मांगने शुरू कर दिए। हर बार रकम वापस करने का झांसा देते रहे। आरोप है कि ठगों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों और यूपीआई आईडी के माध्यम से उससे 58 बार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
इस दौरान आरोपियों ने उससे उनकी मां के बैंक खाते से करीब 4.63 लाख रुपये विभिन्न खातों में डलवा लिए। रकम लेने के बाद ठगों ने न तो कोई सेवा दी और न ही पैसे लौटाए बल्कि लगातार और पैसों की मांग करते रहे।
विज्ञापन

ठगी का अहसास होने पर युवक ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल की। साइबर पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस से ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनकी ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें