फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक साथ बांट रहे दो माह का गेहूं, 8 लाख लोगों को फायदा

Sun, 12 Apr 2026 09:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन में राशन डिपो के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लाइन। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सरकारी गोदाम खाली करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अप्रैल व मई का एक साथ गेहूं वितरित किया जा रहा है ताकि गोदामाें में नया स्टॉक रखने के लिए जगह मिल सके।
उपभोक्ताओं को चीनी और सरसों का तेल केवल अप्रैल का ही मिल रहा है। दो माह का गेहूं एक साथ मिलने के चलते राशन डिपो पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग रही है। जिले के 471 डिपोधारकों के माध्यम से उपभोक्ताओं को मासिक निशुल्क व कम दर पर राशन वितरित किया जाता है।
विज्ञापन

जिले में राशनकार्डों की बात करें तो मौजूदा समय में करीब 2.20 लाख से अधिक राशन कार्डधारक सरकारी राशन वितरण योजना का लाभ उठा रहे हैं। इससे आठ लाख उपभोक्ताओं को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन


वर्जन राशन डिपो पर दो माह के गेहूं की आपूर्ति शुरू कर दी है। कई जगह कार्ड धारकों को दो माह का गेहूं वितरण शुरू हो चुका है। इसके अलावा तेल व चीनी का केवल अप्रैल माह का ही वितरण किया जा रहा है। -विंशेल सहरावत, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें