फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा तार जोड़ते समय लाइन में आए करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
सुमित। फाइल फोटो - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सैदपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार शाम को गांव थाना कलां के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र में बिजली का तार टूट गया था, जिसे जोड़ने के लिए बिजलीकर्मियों ने परमिट लिया था। तार को जोड़ने के लिए ही सुमित को बुलाया गया था। तार जोड़ते हुए अचानक आए करंट से उसकी मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने बिजली निगम की तरफ से उन्हें कोई सूचना न देने व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किसी बिजलीकर्मी के न मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर बिजलीकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव थाना कलां निवासी सुमित पहले बिजली निगम में अप्रेंटिस के तौर पर काम कर चुका था। वह बिजली निगम में अप्रेेंटिस पूरी कर चुका था। मंगलवार को सुमित सैदपुर औद्योगिक क्षेत्र में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए बिजली निगम के बुलावे पर कर्मचारियों के साथ गया था, जहां पर करंट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। यहां पर उन्होंने इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि उन्हें हादसे के बारे में जानकारी देने के लिए बिजली निगम की तरफ से कोई भी मौके पर नहीं मिला है। साथ ही युवक की मौत होने पर बिजली निगम की तरफ से परिवार से कोई बात साझा नहीं की गई।
बिजली लाइनों पर काम करने के लिए नहीं था अधिकृत
ग्रामीणों ने सवाल उठाए कि सुमित से निगम की तरफ से बिजली की लाइनों के फाल्ट ठीक करवाए जा रहे थे, लेकिन वह उसके लिए अधिकृत नहीं था। सीएचसी में काफी देर तक जब बिजली निगम की तरफ से मौके पर कोई नहीं आया तो मृतक के भाई ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर विभिन्न आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस को दी है। इस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल में बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

एक बेटे को पहले खो चुका है जयनारायण
सुमित के छोटे भाई की भी कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह ट्रैक्टर से गिरकर टायर के नीचे आ गया था। वहीं अब सुमित की मौत ने परिवार को तोड़ दिया है। सुमित का एक बड़ा भाई है।
वर्जन
मृतक के भाई की शिकायत पर बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। नागरिक अस्पताल में बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
- निरीक्षक जसपाल सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा
बिजली कर्मियों ने लिया हुआ था परमिट
मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र में बिजली का तार टूट गया था, जिसे जोड़ने के लिए बिजली कर्मियों ने परमिट लिया था। तार को जोड़ने के लिए ही सुमित को बुलाया गया था। तार जोड़ते हुए अचानक आए करंट से उसकी मौत हो गई। परमिट लिए जाने के बावजूद करंट आने के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों का आरोप है कि बिजलीकर्मियों की लापरवाही से ही सुमित की जान गई है।
वर्जन
सैदपुर औद्योगिक क्षेत्र में करंट लगने से हुई युवक की मौत का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अप्रेंटिस कर चुके युवाओं को बिजली निगम काम करने के लिए कभी नहीं बुलाता। काम पर युवक को किसने बुलाया था और करंट कैसे लगा, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- संदीप जैन, एसई बिजली निगम

करंट लगने से युवक की मौत मामले में ग्रामीणों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें