फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क पर हुए हादसे में युवक की मौत, तीन बहनों का था इकलौता भाई, 13 माह पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नाहरा के पास निर्माणाधीन सड़क पर हुए हादसे में युवक घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के पिता ने सड़क निर्माण कर रही कंपनी के ठेकेदार पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

गांव झिंझौली निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसके पास चार बच्चे हैं। इसमें तीन बेटियां व एक बेटा था। उसका बेटा अजय (22) दिल्ली के रानी बाग में फोटोग्राफर का काम करता था। उसका बेटा रविवार रात को 10 बजे बाइक पर नरेला जाने के लिए निकला था। देर रात करीब 12 बजे एक राहगीर ने उन्हें सूचना दी कि उनका बेटा नाहरा नहर के पास घायल अवस्था में पड़ा है। हादसे की सूचना पर वह परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। उन्होंने अजय को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राकेश ने इसकी सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने पिता राकेश के बयान पर निर्माण कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसका आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक माह पहले बना था बेटे का पिता
हादसे का शिकार हुए अजय की शादी करीब 13 माह पहले शीतल के साथ हुई थी। अभी एक महीना पहले ही शीतल ने बेटे को जन्म दिया था। अजय तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें