फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के दरवाजे पर लात मारकर युवक ने किया हवाई फायर, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल। गांव बख्तावरपुर में एक युवक के घर के बाहर आधी रात को हवाई फायर किया गया। घर के दरवाजे पर लात मारकर गालियां दी गईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बख्तावरपुर के प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात दो बजे अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान उसको दरवाजे पर शोर सुनाई दिया। उसने उठकर खिड़की से देखा तो दरवाजे के बाहर गांव का ही धीरज हाथ में पिस्तौल लेकर खड़ा था। उसने हवा में फायर कर दहशत फैलाने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ गांव का ही विपिन और एक अन्य व्यक्ति भी था। उन्होंने दरवाजे पर लात मारकर गालियां भी दी। लोगों के बाहर आने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें