फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रुपये छीनने के शक में युवक को उतारा था मौत के घाट

Tue, 20 May 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के बस अड्डा में युवक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत पु
विज्ञापन
सोनीपत। बस अड्डा परिसर में युवक पर डंडे से 16 बार वार कर बेरहमी से हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उसकी गिरफ्तारी के बाद भी मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि युवक उससे रुपये छीनने आया है। इसी शक में उसने हमला कर दिया। एक सप्ताह पहले भी उनसे एक हजार रुपये छीने गए थे।
रोहतक के गांव घिलौड़ निवासी सत्यवान ने 16 मई को सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि वह रोडवेज में कार्यरत है। 15 मई की शाम को उनकी ड्यूटी बस अड्डा वर्कशॉप के गेट पर बसों की निगरानी में लगी थी। सुबह साढ़े छह बजे उन्हें सुलभ शौचालय के पास एक युवक का शव दिखाई दिया था। उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष थी। जांच की तो उसके दाहिने हाथ पर नुनु लाल, ऋषि देव, गीता लिखा हुआ था। साथ ही दिल का निशान बना था, जिसके अंदर अंग्रेजी में आई लव यू पूजा लिखा था।
विज्ञापन

उन्हें सीसीटीवी फुटेज थी, जिसमें देखकर पता लगा था कि हमला करने वाला युवक बस अड्डा की कैंटीन में काम करता था। उसका नाम राज पुत्र सपन उर्फ सपना बिहारी है और वह सरिता स्कूल तारानगर सोनीपत के पास रहता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए अब पुलिस ने आरोपी राज को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें