फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: ससुराल से लौट रहे युवक पर पिस्तौल तानकर बाइक लूटी, तीन बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 29 Feb 2024 02:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पीड़ित प्रवीन ने बताया कि वह बुधवार को अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। रास्ते में यमुना बांध के निकट दो युवक खड़े मिले। उनके हाथों में पिस्तौल थे। दोनों ने अपनी पिस्तौल उन पर तान दी और उन्हें रुकवा लिया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव जाजल के पास स्थित यमुना बांध पर तीन बदमाशों ने ससुराल से वापस लौट रहे युवक पर पिस्तौल तान कर उनकी बाइक छीन ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली शिकायत के अनुसार
उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव तितरवाड़ा निवासी प्रवीन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। उनकी ससुराल सोनीपत के गांव टांडा में हैं। वह बुधवार को अपनी बाइक पर सवार होकर गांव टांडा स्थित अपनी ससुराल आए थे। बाद में वह जब बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रहे थे तो जाजल के पास यमुना बांध के निकट दो युवक खड़े मिले। उनके हाथों में पिस्तौल थे। दोनों ने अपनी पिस्तौल उन पर तान दी और उन्हें रुकवा लिया।

इस दौरान एक अन्य युवक भी सोनीपत नंबर की बाइक लिए खड़ा था। बाइक छीनने के बाद तीनों उनकी बाइक पर ही सवार होकर मौके से भाग गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने रात को लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही मौके से मिली बाइक की डिटेल खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें