फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ईंट-पत्थर से हमला कर युवक की हत्या

Thu, 28 Mar 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कुमासपुर के पास स्थित देवीलाल पार्क में युवक की सिर व चेहरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली जिले के गांव तेजगांव निवासी इमरान अली (30) के रूप में हुई। सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी छोड़ने के बाद वह काम की तलाश में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने का मुकदमा दर्ज किया है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर तुर्क निवासी विकास ने बहालगढ़ थाना पुलिस काे बताया कि एक साल पहले वह कमांडो सिक्योरिटी में काम करते थे। उस दौरान उनकी पहचान इमरान अली से हुई थी। वह बहालगढ़ में किराये पर रहता था। इमरान अली भी काम की तलाश में कमांडो कंपनी में आया था। विकास ने बताया कि उसके बाद उन्होंने कमांडो कंपनी छोड़कर खुद की सिक्योरिटी कंपनी बना ली थी। इमरान अली किसी अन्य कंपनी में काम करने लगा था। उसने 15-20 दिन पहले काम छोड़ दिया था। वह उनके पास कई लोगों को नौकरी पर लगवा चुका था। जिस वजह से इमरान अली से उनकी दोस्ती हो गई थी। वीरवार सुबह वह देवीलाल पार्क में घूमने के लिए गए तो वहां लोगों की भीड़ लगी थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर इमरान अली का शव पड़ा था। इमरान अली की सिर में पत्थर मारकर हत्या की गई थी। उनके चेहरे पर भी वार किए गए थे।

रात नौ बजे हुई थी बातचीत, सुबह मिला शव

विकास ने बताया कि इमरान अली पहले सिक्योरिटी कंपनी में काम करता था। उसने कुछ दिन पहले ही नौकरी छोड़ दी थी। अब वह काम की तलाश में था। उनकी बुधवार रात 9 बजे इमरान अली से मोबाइल पर बात हुई थी। उन्होंने इमरान अली को अपने कार्यालय में बुलाया था। जब रात तक इमरान अली नहीं आया तो वह कार्यालय बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन


वर्जन

हत्या के कारणों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के परिजन अभी तक नहीं पहंचे हैं। उनसे बातचीत कर सबूत जुटाने की कोशिश की जाएगी। युवक चेहरे तथा सिर पर निशान हैं। एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जिससे कोई सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन


राजीव कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें