फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 1.15 लाख रुपये ठगे

Sun, 30 Jun 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। मिनिस्ट्री ऑफ दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर पुलिस कर्मचारी के बेटे से जाॅब कंसल्टेंट और उनके सहयोगियों ने 1.15 लाख रुपये की ठगी की है। युवक की मां ने शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

भगत काॅलोनी निवासी अमृति ने बताया कि उनके पति स्व. कृष्ण कुमार हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर थे। बेटा सतवंत बेरोजगार है। वह नौकरी के लिए पिपलीखेड़ा मोड़ के पास जाॅब साॅल्यूशन हब कंसल्टेंसी में अपना बायोडाटा दे कर आए थे। कुछ समय के बाद उनके बेटे के पास कंसल्टेंट का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ दिल्ली में डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए उनका साक्षात्कार है। जिसके लिए उसे पहले 20 हजार रुपये देने होंगे और साक्षात्कार के बाद 1 लाख रुपये और देने होंगे।
इसके बाद उनके बेटे ने उनके खाते में 20 हजार रुपये डाल दिए। अगले दिन वह पवन और मोनू के साथ इंटरव्यू के लिए दिल्ली गए, जहां उनके बेटे का टाइपिंग टेस्ट हुआ। दिल्ली कार्यालय में शिखा सेठी नाम की महिला बैठी थी। शिखा ने कहा कि उनका चयन हो गया है। पवन व मोनू के कहने पर उनके बेटे सतवंत ने 55 हजार रुपये शिखा सेठी के खाते में भेजे और 40 हजार रुपये की राशि पवन को दे दी। कुछ दिन बीत जाने के बाद भी उनके बेटे के पास नौकरी का पत्र नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पवन ओर मोनू से संपर्क किया तो दोनों उन्हें झूठा आश्वासन देते रहे। अब आरोपी उन्हें रुपये मांगने पर धमकियां दे रहे हैं।
बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर ने बताया कि पुलिस ने पवन, मोनू व शिखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें