फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: योगी कर्णनाथ ने विज और यूपी के मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

Mon, 13 Mar 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नाथ संप्रदाय के बाबा कर्णनाथ ने स्कूटी सवार पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज करने व धमकाने का आरोप लगाने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मामले में प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को शिकायत भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर स्थानीय पुलिस मामले में पहले ही स्कूटी सवार पुलिसकर्मी की विभागीय जांच के लिए पलवल पुलिस को पत्र लिख चुकी है।
विज्ञापन

योगी कर्णनाथ उर्फ राम ने बताया कि उन्होंने नार्थ संप्रदाय की दीक्षा ली हुई है। 30 जनवरी को दिल्ली रोड स्थित मंदिर में भंडारा था। भंडारे के बर्तन दिल्ली कैंप में रखे थे। चोरी होने की आशंका के चलते वह बर्तनों को देखने सेक्टर-14 से दिल्ली कैंप जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ अभद्रता से बात की। वह खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था, जिस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है। अब उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें