फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरी सिंह पार्क में योगार्थियों से कराया अभ्यास

Mon, 27 Jun 2016 12:35 AM IST
sonipat
विज्ञापन
याोग करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत विकास परिषद गन्नौर शाखा की ओर से लहरी सिंह पार्क गन्नौर में पतंजलि योग समिति के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति गन्नौर के अध्यक्ष यशपाल काद्यान एवं बलवान वर्मा ने योग कराने में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने शिविर में योग से होने वाले फायदों की जानकारी दी। परिषद के वरिष्ठ सदस्य डॉ. जोगेंदर शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा और संस्कार देने वाली एक ऐसी संस्था है जो बच्चों में शुरू से ही संस्कार देकर एक अच्छा नागरिक बनाने का मार्ग प्रशस्त करती है।
विज्ञापन


योग शिविर में क्षेत्रीय मंत्री संपर्क प्रवीण सिंघल, अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूनम सिंघल, भारत भूषण भूटानी, सतीश कामरा, संजय जैन, मनीषा जैन, मोहन शर्मा, शशि शर्मा, सुबोध शर्मा, मंजू शर्मा, डॉ. हंसराज बत्रा, कृष्ण जिंदल एंव भारत विकास परिषद और पतंजलि योग समिति के सदस्य उपस्थित रहे। परिषद के सचिव योगेश कौशिक ने बताया कि योग शिविर के बाद परिषद की ओर से निशुल्क मधुमेह जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें डॉ. दीपचंद गर्ग व डॉ. मनोज राय ने शुगर की जांच की और इससे बचाव के टिप्स दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें