फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स के लिए पहलवानों ने जीते स्वर्ण सहित आठ पदक

Thu, 12 Dec 2024 06:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। 10वें एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स में पहलवानों ने स्वर्ण सहित आठ पदक जीते हैं। इसमें प्रदेश के चार पहलवानों ने फ्रीस्टाइल वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक जीते हैं। एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स मलयेशिया के कुआलालंपुर में 1 से 8 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

प्रशिक्षक रामवीर सिंह व इरशाद खान ने बताया कि डेफ पहलवानों ने फ्रीस्टाइल वर्ग में सात पदक जीते व ग्रीको रोमन वर्ग में एक पदक जीता। प्रदेश के पहलवान सुमित दहिया ने 97 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, प्रदेश के ही प्रदीप कुमार ने 57 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता के फ्रीस्टाइल वर्ग के 61 किलो भार वर्ग में बिहार के गौरव कुमार, हरियाणा के अमित ने 65 किलो व अमित दलाल ने 86 किलो में और राजस्थान के अंकित ने 92 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं, महाराष्ट्र के शुभम पाटिल ने प्रतियोगिता के फ्रीस्टाइल के 125 किलो व ग्रीको रोमन के 130 किलो में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के लिए कुश्ती दल के डेफ पहलवानों ने बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तर क्षेत्रीय केंद्र (साई) में अभ्यास किया था। डेफ पहलवानों के पदक जीतने पर साई के क्षेत्रीय निदेशक शिवम शर्मा, कुश्ती मुख्य प्रशिक्षक बलवंत सिंह, उपनिदेशक साई गौरव रावत व सहायक निदेशक राजकुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें