फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर विशेष: जुनून और आत्मविश्वास से बदली तस्वीर, म्हारी बेटी बनी नजीर, दांव से अच्छे-अच्छे हो गए चित्त

Mon, 14 Nov 2022 03:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संदीप कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मदीना की बेटी के दांव से अच्छे-अच्छे चित्त हो गए। सोनम मलिक युवाओं के लिए प्रेरणा है। वह टोक्यो ओलंपिक में भाग ले चुकी हैं। कम उम्र में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। 
विज्ञापन
सोनम मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विषम परिस्थिति में हार न मानने वाले ही जुनून और आत्मविश्वास के बल पर नजीर बनते हैं। गांव मदीना की पहलवान सोनम मलिक इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। महज 18 वर्ष की आयु में खेल क्षेत्र में उपलब्धियों की बदौलत ये युवाओं की प्रेरणास्रोत बनी हैं।

विज्ञापन


सोनम को चोट के कारण छह महीने बिस्तर पर रहना पड़ा। चिकित्सकों ने साफ कह दिया था कि वह अब खेल नहीं सकती है। उसके बाद भी सोनम ने हिम्मत नहीं हारी और दोबारा खड़ी होकर अखाड़े में उतरीं। सोनम मलिक का कहना है कि जब तक हौसला कायम होता है, तब तक बड़ी से बड़ी बाधा भी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती है। हिम्म्त के साथ आगे बढ़ने से हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। सोनम ने देश के सबसे युवा एथलीट होने का सम्मान प्राप्त किया। अपने पहलवानी के दांव से अच्छे-अच्छों को चित कर चुकी सोनम ओलंपिक में भी खेल चुकी हैं। 

सोनम ने बताया कि घुटने के साथ ही वर्ष 2019 में लगी कोहनी की चोट से भी अब तक परेशान कर रही थी। ओलंपिक के बाद मिले समय में उसने घुटने के साथ ही कोहनी की चोट को भी ठीक कर लिया है और पहले की तरह अपना अभ्यास भी शुरू कर दिया है। सोनम अपने पैतृक गांव की अकादमी में हर रोज सुबह-शाम पांच घंटे से अधिक समय तक अभ्यास कर रही हैं। 
विज्ञापन

 
ये हैं सोनम की उपलब्ध्यिां
सोनम के पिता राजिंदर मलिक ने बताया कि सोनम से प्रेरणा लेकर मेरे भतीने ने भी पहलवानी में आने का निर्णय लिया। सोनम ने वर्ष 2016 में राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। साल 2017 में कैडेट नेशनल चैंपियनशिप में रजत व  कैडेट एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने कैडेट वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। साल 2018 में सोनम ने कैडेट एशियाई रेसलिंग चैंपियनशिप व कैडेट वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते थे। इसके बाद 2019 में सोनम ने कैडेट वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनिशिप में फिर से स्वर्ण पदक मेडल जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें