फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विश्व विजेता पहलवान काजल का दिल्ली हवाई अड्डे पर किया स्वागत

Mon, 26 Aug 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अंडर-17 की विश्व विजेता बनकर लौटी गांव लाठ की लाडली का दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पहलवान काजल ने जाॅर्डन के अम्मान में 19 से 25 अगस्त तक हुई प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर परिजनों, प्रशिक्षक व खेल प्रेमियों ने फूल व रुपयों की माला पहनाकर स्वागत किया। प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि काजल ने 69 किग्रा भार वर्ग में यूक्रेन की ओलेकसांद्रा रिबाक को एकतरफा मुकाबले में 9-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।
चाचा पहलवान कृष्ण ने बताया कि काजल विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर उनका सपना पूरा कर रही है। काजल अब तक तीन बार एशियन प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत चुकी हैं। काजल ने कहा कि विश्व कुश्ती में पदक जीतना तो केवल शुरुआत है। उसका लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। काजल ढोचक ने अपनी जीत का श्रेय चाचा पहलवान कृष्ण, पिता रविंद्र, मां बबीता व प्रशिक्षक कुलदीप मलिक को दिया है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर काजल को विश्व विजेता की बेल्ट से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें