फोटो 12: सोनीपत के मुरथल अड्डा के पास स्टॉर्म वाटर लाइन डालने के कार्य के शुभारंभ पर नारियल तोड
सोनीपत। राज मोहल्ला में रविवार को मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान ने नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। उनके साथ निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी भी शामिल रहे।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि मुरथल अड्डा से सब्जी मंडी चौक (महात्मा ज्योतिबा फुले चौक) तक बारिश पानी की निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जाएगी। 16 लाख रुपये से किए जाने वाला कार्य शुरू हो गया है। उसके बाद क्षेत्र के लोगों को बारिश में होने वाले जलभराव से निजात मिलेगी।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि बारिश से पहले जल भराव वाले सभी स्थानों को चिह्नित किया गया है और वहां जल्द पानी की निकासी हो, इसके लिए निगम की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को जल्द गुणवत्ता के साथ काम करने के आदेश दिए। इस दौरान जवाहर बत्रा, पूर्व पार्षद संतोष बत्रा, हरिओम शर्मा, सहदेव, परमानंद, खेमचंद, मोतीलाल मुखी, विजय तनेजा, दिनेश मदान, दीपक दीवान, राहुल बत्रा, मोनू, कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे।