फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गढ़ी झंझारा में बारिश के दौरान घर की छत गिरी, परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे

विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के गांव गढ़ी झंझारा में बारिश के दौरान गिरी घर की छत। संवाद - फोटो : एसजीसीए
विज्ञापन
गन्नौर। गांव गढ़ी झंझारा में देर रात आई आंधी और बारिश के दौरान कच्चे घर की कड़ी टूट गई और छत कर गिर गई। हादसे के समय मकान मालकिन पूजा, उनके पति चांद सिंह और अन्य परिवार सदस्य घर में ही सो रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

हवा के चलते घर पर डाली गई तिरपाल भी उड़ गई, जिससे बारिश का पानी सीधे अंदर चला गया और घर का सामान भीगकर खराब हो गया। मकान गिरने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पूजा ने बताया कि वर्ष 2017 में भी उनके घर की छत बारिश के चलते गिर गई थी, लेकिन उस समय भी सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन


धतूरी में मकान पर बिजली गिरी

धतूरी गांव में एक घर पर बिजली गिर गई। तभी घर में सो रहे सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। बिजली गिरने से घर की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें