फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: इंस्टाग्राम पर आईडी बना अश्लील फोटो के साथ डाल दिया महिला का मोबाइल नंबर, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 05 Feb 2024 02:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में इंस्टाग्राम पर महिला की अश्लील फोटो लगाया गया है। जिसके चलते मोबाइल नंबर पर अलग-अलग आने लगे। पीड़िता ने सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस टीम मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
सोनीपत सिटी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के शहरी क्षेत्र की रहने वाली महिला के मोबाइल नंबर से इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक आईडी में अश्लील फोटो डालने का मामला सामने आया है। महिला के नंबर के साथ किसी का अश्लील फोटो लगाया गया है। जिसके बाद महिला के पास अलग-अलग नंबर से कॉल आने लगे तो उन्हें इसका पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शहर थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि 3 फरवरी से उनके मोबाइल नंबर पर अलग-अलग नंबर से कॉल आ रही है। कॉल करने वाले उनके साथ अभद्र व अश्लील भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। जब उन्होंने उनका विरोध किया तो कॉल करने वालों ने बताया कि इंस्टाग्राम पर राधिका नाम की आईडी पर उनका मोबाइल नंबर दिया गया।

वहां पर किसी महिला की निर्वस्त्र तस्वीर लगी है। जिसके चलते वह कॉल कर रहे हैं। उनके मोबाइल नंबर पर गलत तरीके से वायरल किया गया है। जिस पर पीड़िता ने सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इस संबंध में 67बी आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
महिला ने उनका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया गलत तरीके से वायरल करने की शिकायत दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें