फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग महिला ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राम नगर में एक महिला ने चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला बीमारी थी और आत्महत्या के समय उसके परिजन घर पर नहीं थे। पुलिस ने नागरिक अस्पताल गोहाना से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले जयभगवान परिवार के साथ 20 साल से गोहाना के रामनगर में रहते हैं। वह निवार फैक्टरी में काम करते हैं। शनिवार को वह काम पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी गुड्डी (40) और चार बच्चे थे। बच्चे भी इधर-उधर गए हुए थे। गुड्डी ने कमरे के अंदर कुंडी पर चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घर पर पहुंचे तो उसे फंदे पर लटकता देखा। सूचना मिलने पर शहर थाना के एएसआई सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जयभगवान ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कई माह से सांस की बीमारी से परेशान थी। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें