फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो बाइकों की भिड़ंत मे महिला की मौत

Fri, 19 Sep 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंता में एक बाइक पर सवार महिला की मौत हाे गई।
यूपी के गोंडा जिले के गांव राम रायपुर निवासी रामरंग ने बताया कि वह फिलहाल सेरसा में किराए पर रहते हैं। उनकी पत्नी राधा देवी, बेटी श्रीमती व दामाद राजेश कुंडली की एक कंपनी में काम करते हैं। कंपनी से छुट्टी होने के बाद तीनों बाइक से कमरे पर आ रहे थे।
विज्ञापन

अचानक सामने से आ रही बाइक ने उनके दामाद की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने तीनों को सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी बेटी श्रीमती व दामाद राजेश को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उधर, सोनीपत के सिविल अस्पताल में उनकी पत्नी राधा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें