फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ इंस्पेक्टर के खाते में दो रुपये भेजकर 51 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास नगर के रहने वाले सीआईएसएफ इंस्पेक्टर के पास फोन-पे पर दो रुपये भेजने के बाद साइबर अपराधी ने 51 हजार रुपये निकाल लिए। ठग ने सीआईएसएफ इंस्पेक्टर के पास दोस्त बनकर फोन किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो पीड़ित की पत्नी ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेज दी। जिसके बाद अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विकास नगर की रहने वाली ज्योति ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि उसके पति हिमांशु सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर हैं। वह जनवरी में अवकाश पर आए थे। उनके मोबाइल पर 26 जनवरी को एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को उनका परिचित बताया था। उसने एक जानकार से कुछ रुपये भिजवाने का झांसा दिया। उसके बाद उनके खाते में दो रुपये भेजकर बकाया जांच करने को कहा। उसने इसके लिए लिंक भेजा था। जब उसके पति ने लिंक पर क्लिक किया तो उनका मोबाइल हैंग हो गया। उसके बाद एक-एक कर पांच बार में उनके खाते से 51 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस पर उन्होंने बैंक को सूचित करके तत्काल अपना खाता बंद करा दिया। पुलिस को शिकायत देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। जिस पर ज्योति ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की। उसके बाद अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें