फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यज्ञीय भावना से आत्मा व देश दोनों रहते हैं सुरक्षित

Sun, 01 Mar 2026 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में वैदिक यज्ञ समिति की ओर से 47वें वार्षिकोत्सव अथर्ववेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को आचार्य वेदपाल ने वैदिक मंत्रों की व्याख्या की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि हम यज्ञ को अपने जीवन में प्रथम स्थान देंगे तो मनुष्य साधक, देव बन जाएगा। यज्ञ से धूम की उत्पत्ति होती है, उससे वर्षा, वर्षा से खेती। जहां धन-धान्य की कमी नहीं होती वह देश समृद्ध सुरक्षित रहता है।
विश्ववारा कन्या गुरुकुल की छात्रा चेतना ने कहा कि मनुष्य अपने चित्त की वृत्तियों को रोक कर, सत्य का पालन करते हुए, त्यागपूर्वक अपना जीवन व्यतीत करता है तो वह कालजयी, आत्मजयी हो जाता है। आचार्य अंकित प्रभाकर ने कहा कि मन तथा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वृद्धावस्था में भी क्षमता अनुसार कार्य करते रहें तभी वृद्धावस्था सुंदर बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालन आचार्य दीक्षा आर्य ने किया। इस दौरान रामगोपाल भूटानी, पंकज बत्रा, सतीश आर्य, आलोक कोहली , ममता चावला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें