फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी मामला : आबकारी विभाग की भी 2966 पेटी मिली गायब, 4812 पेटी ज्यादा भी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खरखौदा में हुए शराब घोटाले में लगातार खुलासे हो रहे हैं। शराब की गिनती में लगी आबकारी विभाग की टीम ने गोदाम में रखी गई शराब में से 2966 पेटी गायब पाई है। इतना ही नहीं बताते है कि वहां पर 4812 पेटी शराब और मिली है जिसका रिकार्ड आबकारी विभाग के पास नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह शराब अवैध तरीके से यहां रखी गई थी ताकि इसकी तस्करी की जा सकें। मामले में आबकारी विभाग ने जिन लोगों से शराब को बरामद कर गोदाम में रखवाया था उनके खिलाफ ही खरखौदा थाना पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

खरखौदा में शराब कारोबारी भूपेंद्र की मां के नाम लीज पर लिए गए शराब गोदाम से गड़बड़ी का मामले सामने आने के बाद आबकारी विभाग भी हरकत में आया था। सामने आया था कि जिस गोदाम से शराब की 5500 गायब हुई है। उसी गोदाम में आबकारी विभाग ने भी पकड़ी गई अवैध शराब की 3967 पेटी शराब की रखवाई थी। विभाग ने यह शराब 4 फरवरी 2019 को पकड़ी थी। जिसके बाद यहां रखवा दिया था। खरखौदा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के आरोपी भूपेंद्र की शराब पकड़ी थी। जिसे इसी गोदाम में रखवा दिया था। शराब यहां रखवाने के बाद निगरानी के लिए गार्द भी लगाई गई थी। इसके बाद अब शराब गायब होने का मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने अपनी शराब की गिनती की तो उसमें भी गड़बड़ी मिली है। आबकारी विभाग की ओर से रखी शराब में से 2966 पेटी गायब मिली है। साथ ही गोदाम में 4812 पेटी शराब ऐसी बरामद हुई है। जिसका रिकॉर्ड ही विभाग के पास नहीं है।
शराब बरामद करने के बाद वहीं रख दी
आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शराब की देखरेख की जिम्मेदारी उन लोगों को सौंपी गई थी। जिनसे शराब बरामद की गई थी। अधिकारियों के मुताबिक शराब को उन लोगों के पास बतौर धरोहर रखा गया था। शराब गायब होने पर तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। शराब जहां रखी गई थी उस गोदाम का ताला टूटा मिला है। साथ ही अंदर से एक दूसरे गोदाम में भी उस गोदाम का रास्ता मिला है।
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की जांच में गोदाम में रखी गई शराब में से 2966 पेटी गायब मिली है। स्टाफ में उनकी जानकारी के बिना भी काफी शराब मिली है। गोदाम का ताला टूटा मिला है साथ ही दीवार भी टूटी मिली है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

- केसी कंबोज, एटीओ आबकारी विभाग।
वर्जन
मामले को लेकर आबकारी विभाग की तरफ से भी शिकायत मिली है। सभी मामले एक-दूसरे से जुड़े है। सभी की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें