फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल की सफाई कर्मी समेत दो कोरोना पॉजीटिव, कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर जारी है और पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना पॉजिटिव मिल रहे है। हनुमान नगर की रहने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है जो प्राइवेट अस्पताल में सफाई करती है। उस अस्पताल के कई अन्य कर्मी भी पहले कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके अलावा ऋषि कालोनी की एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली, जिसके संक्रमित होने का पता लगाया जा रहा है। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव 107 हो गए है, जिनमें 21 ठीक हो चुके है और अन्य मरीजों का सामान्य हालत में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विकास नगर की रहने वाली एक कैंसर की मरीज को शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कैंसर के उपचार के साथ ही उसकी कोरोना जांच कराई गई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिसके बाद अस्पताल के कई डाक्टरों, स्टाफ नर्स व सफाई कर्मी को आइसोलेट करने के साथ ही जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। जिनमें से कई कर्मी अभी तक कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है और उनको खानपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल में सफाई करने वाली हनुमान नगर की महिला की सोमवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिसका पता चलने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसको खानपुर कलां के मेडिकल कालेज में आईसोलेट किया है। उसको कैंसर मरीज के संपर्क में आने के कारण संक्रमित होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा ऋषि कालोनी की रहने वाली एक महिला को बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी जांच कराई गई तो उसकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। उसे भी खानपुर कलां के मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया है। इस तरह से जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मामले 107 हो गए है, लेकिन इनमें से 21 ठीक होकर घर पहुंच चुके है। इसके अलावा अन्य मरीजों की हालत भी सामान्य है और उनका उपचार चल रहा है।
ऋषि कालोनी व हनुमान नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया जाएगा
जिस तरह से ऋषि कालोनी व हनुमान नंगर में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। उसको देखते हुए दोनों जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी कर दी गई है। इसके साथ ही आसपास के इलाके को बफर जोन बनाया जाएगा। जिससे उसको पूरी तरह से सील किया जा सके और वहां से कोई अन्य संक्रमित नहीं हो सके। क्योंकि वहां से किसी को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा और किसी को अंदर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें