फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव, नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम को विकसित बनाएंगे : अर्जुनराम मेघवाल

विज्ञापन
सोनीपत के गांव बैंयापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओ
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि हर एक गांव, नगरपालिका, नगर परिषद व नगर निगम को विकसित बनाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को अपने गांव को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया। योग व चंद्रयान की उपलब्धियों का स्मरण कराते हुए कहा कि इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


वह गांव बैंयापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते हुए बोल रहे थे। समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इनमें वरिष्ठ वर्ग के तहत रंगोली में मीनाक्षी, नेहा, राहुल तथा पेंटिंग में शिवानी, आयशा व साक्षी और कनिष्ठ वर्ग की पेंटिंग स्पर्धा में कशिश, जिया व वंशिका को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों से सुशोभित किया गया। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बदलने का काम किया है, जिससे विकसित भारत के स्वप्न को मजबूती मिली है। आज हर कल्याणकारी योजना का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अंत्योदय की भावना से आगे बढ़ रहे हैं, ताकि अंतिम व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके। गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सबका सहयोग अपेक्षित है। हमें सभी सामाजिक बुराइयों को खत्म करते हुए आगे बढऩा होगा। इस दौरान उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिले की सभी 318 ग्राम पंचायतों में यात्रा जाएगी, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को बेहतरीन सेवाएं देते हुए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने गांव की गर्भवती महिलाओं को फलों की टोकरी भेंट की।



मौके पर ही प्रॉपर्टी आईडी बनाकर दी

इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी दी गई, जिसमें प्रॉपर्टी आईडी की भी सुविधा शामिल रही। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ डा. सुशील मलिक ने दो ग्रामीणों को मौके पर ही प्रॉपर्टी आईडी बनाकर दी। स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल वैन के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया।
विज्ञापन


विभागीय स्टॉल लगाकर दी जानकारी

यात्रा के शुभारंभ समारोह के तहत बैंयापुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कृषि विभाग ने विशेष रूप से किसानों के लिए लागू योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही विभागीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं की भी सुनवाई कर उनका समाधान करवाया।



ककरोई में चेयरपर्सन मोनिका ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की दिलाई शपथ

गांव ककरोई स्थित राजकीय स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने बतौर मुख्यातिथि किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र तथा हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर उनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद डॉ. सुशील मलिक, राजबीर दहिया, प्रीतम खोखर, गांव ककरोई के सरपंच धर्मबीर फौजी, राजकीय स्कूल की प्राचार्य रेखा दहिया, सुभाष सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें