फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शाम को बूंदाबांदी में प्रदूषण से मिली हल्की राहत

Thu, 30 Nov 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना स्थित आंबेडकर चौक के पास बूंदाबांदी के बीच गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते वीरवार को दिनभर जहां आसमान में बादल छाए रहे, वहीं शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहने की संभावना है। इससे पहले बुधवार को मौसम खुलने के बाद अचानक फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया था। वीरवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 348 तक पहुंच गया था। बूंदाबांदी से इसमें राहत मिली है। शुक्रवार को इसमें काफी कमी आने का अनुमान है।
विज्ञापन

गुजरात क्षेत्र में बनी चक्रवातीय परिस्थितियों के कारण नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। चार दिन पहले कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके कारण हल्की बूंदाबांदी हुई थी। वहीं वीरवार सुबह एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका प्रभाव शुक्रवार तक रहेगा। बूंदाबांदी से अब तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार तापमान में अब गिरावट तेजी से आएगी। सुबह के समय कोहरा भी लोगों को परेशान करेगा। हालांकि अभी पाला गिरने की संभावना नहीं है। वहीं मौसम के मिजाज से किसानों को राहत मिली है। बूंदाबांदी होने से गेहूं की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। दूसरी तरफ गेहूं व अन्य फसलों की बढ़वार भी बेहतर होगी।



मंडी में धान की आवक में आई कमी

मौसम के बदले मिजाज के कारण खरीफ खरीद सीजन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। सोनीपत अनाज मंडी में हर रोज 10 से 15 हजार क्विंटल धान पहुंच रहा था। बूंदाबांदी के कारण कई दिनों से धान की आवक में गिरावट आई है।
विज्ञापन


वर्जन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर शुक्रवार तक बना रहेगा। अधिकतर क्षेत्रों में बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आएगी। अब दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। बूंदाबांदी से प्रदूषण का स्तर कम होगा। -डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें