फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कमरा नहीं दिया तो ढाबा संचालक पर चलाई गोली

Mon, 01 Jul 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित एक ढाबा पर कमरा किराए पर देने से मना करने से गुस्साए युवक ने ढाबा संचालक पर गोली चला दी। हमले में वह बाल-बाल बच गए और गोली दीवार में जा लगी। इसके बाद आरोपी उनके गले से सोने की चेन व ढाई हजार रुपये की नकदी लूटकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मुरथल स्थित लक्की ढाबा संचालक एवं पटेल नगर निवासी मंदीप ने बताया कि वह रविवार रात को ढाबे पर अपने कार्यालय में बैठे थे। आरोप है कि इस दौरान गांव कुराड़ निवासी मंजीत अपने साथी रितेश के साथ वहां आया। वह दोनों को पहले से जानते है। इस दौरान दोनों ने ढाबा पर रुकने के लिए कमरा देने की बात कही। जब उन्होंने मना किया तो मंजीत ने गुस्से में आकर पहले उनकी पिटाई की, फिर पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली उन्हें न लगकर दीवार पर जा लगी। वह हमले में बाल-बाल बच गए। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवक उनके गले से सोने की चेन व ढाई हजार रुपये की नकदी लूटकर भाग गए। मुरथल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें