गांव तिहाड़ में घर के सामने नशा कर ऑटो के अंदर तेज आवाज में गाने बजा रहे दो युवकों को टोकना ग्रामीण को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने ग्रामीण पर डंडे से हमला कर दिया। बचाव में आए उनके बेटे पर भी हमला किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्रामीण संजय ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। 5 मई को रात करीब आठ बजे उनके घर के सामने दो युवक शराब के नशे में ऑटो में बैठकर तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। जब उसके पिता जयकरण ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो दोनों ने उसके पिता पर हमला कर दिया। जब वह उनको बचाने के लिए गया तो दोनों ने उस पर भी हमला कर दिया। डंडे से उस पर व उसके पिता पर वार किया गया। आरोपियों ने सिर व कमर पर डंडे मारे, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।