फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार हमलावरों ने युवक को गोली मार किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उदेशीपुर गांव में बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायल को गंभीर हालत के चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। सूचना के बाद थाना गन्नौर से पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव उदेशीपुर निवासी बिजेंद्र (35) के मोबाइल पर किसी ने फोन कर उसे गांव के अड्डे पर बुलाया था। इसके बाद बिजेंद्र अपनी बाइक पर गांव के अड्डे पर पहुंचा। जहां बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने बिजेंद्र पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना के बाद थाना गन्नौर से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से गोली के तीन खोल बरामद हुए हैं। गन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें