फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी व्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई मंडी में गेहूं की खरीद, एमएसपी से ज्यादा भाव में बिकी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में शुक्रवार को अधूरी व्यवस्थाओं के बीच गेहूं की खरीद शुरू हो गई। अनाज मंडी में दो किसान गेहूं की फसल लेकर पहुंचे। उन्होंने सरकार की ओर से निर्धारित 2015 रुपये से ज्यादा भाव में गेहूं बेचा। मंडी में निजी बोली पर 2061 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की बिक्री हुई। वहीं मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को मंडी परिसर की टूटी हुई सड़कों की मरम्मत करने का काम भी किया गया। एक सप्ताह पहले अमर उजाला में मंडियों में टूटी सड़कों का मुद्दा प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

जिले में 1 लाख 45 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल उगा रखी है। सीजन आने के बाद अब किसान गेहूं की कटाई में भी जुट गए हैं। मंडियों में भी सरकार की ओर से खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को पहले दिन नई अनाज मंडी में दो किसान फसल लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्हें निजी बोली पर 2061 रुपये प्रति क्विंटल में गेहूं बेचा, जबकि सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर रखा है। वहीं मंडी के अंदर शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण फसल लेकर आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पंजीकरण के बिना नहीं खरीदा जाएगा गेहूं
सरकार सिर्फ उन्हीं किसानों के गेहूं की खरीद करेगी, जिन्होंने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करवाया है। सोनीपत जिले में गेहूं की फसल का 31 हजार किसानों ने पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाया है। जिसके तहत 2 लाख 16 हजार 77 एकड़ भूमि कवर होती है। अधिकारियों ने किसानों का आह्वान किया है कि वे अधिक नमी वाला गेहूं लेकर मंडियों न पहुंचे। सोनीपत जिले में सोनीपत, खरखौदा, गन्नौर, गोहाना आदि प्रमुख मंडियों के साथ करीब 24 गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए है।
विज्ञापन

वर्जन
अनाज मंडी में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सफाई से लेकर शौचालय पानी तक की व्यवस्था दुरुस्त करवाई जा रही है। शुक्रवार को पहले दिन दो किसान गेहूं की फसल लेकर पहुंचे। उन्होंने गेहूं की फसल निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य से ज्यादा भाव में बेची। मंडी व खरीद केंद्रों पर मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार, सचिव मार्केट कमेटी सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें