फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 72 बार रक्तदान कर चुके अंकित त्यागी, प्रेरणा से बना सेवा का संकल्प

विज्ञापन
फोटो : अंकित त्यागी
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू महाविद्यालय में वर्ष 2007 में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान प्राध्यापकों की प्रेरणा से गांव मलिकपुर निवासी अंकित त्यागी ने पहली बार रक्तदान किया। इसके बाद से वह लगातार रक्तदान कर रहे हैं और अब तक 72 बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन

35 वर्षीय अंकित त्यागी न केवल स्वयं रक्तदान करते हैं बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में मिले अनुभव ने उन्हें इस सेवा कार्य से जोड़ा और वे हर तीन माह में नियमित रूप से रक्तदान करते हैं।
रक्तदान से उनके स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा है। जरूरत पड़ने पर वह कहीं भी जाकर रक्तदान करते हैं। उन्होंने दिल्ली में एक महिला की डिलीवरी के दौरान और एक सर्जरी के समय भी रक्तदान कर मरीजों की जान बचाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें