फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मई के पहले सप्ताह में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोव, बूंदाबांदी के आसार

Tue, 29 Apr 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :37: सोनीपत में गर्मी के बीच सिर पर कपड़ा डालकर जाते बाइक सवार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। पश्चिमी हवा चलने से वातावरण में नमी कम हो रही है। सोमवार को 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलती रही। दोपहर के समय लोगों को लू का अहसास हुआ। अनुमान है कि मई के पहले सप्ताह में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


सुबह से धूप निकलने के साथ आसमान में हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में कमी आई है तो न्यूनतम तापमान बढ़ा है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से वातावरण से नमी गायब हो गई है। जिसकी वजह से लू का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अभी दो दिन गर्मी परेशान करेगी।

जिला प्रशासन ने जारी की सलाह
गर्मी के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिला प्रशासन ने सलाह जारी की है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्मी में सिर पर कपड़ा रखने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है। बुजुर्गों व बच्चों को गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गर्मी में नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखे। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना ही खाएं। दोपहर में 12 से 3 बजे तक धूप में सीधे न जाए।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। अभी तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी। मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम परिवर्तनशील बनेगा। -डॉ.प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, केवीके सोनीपत।

फोटो :37: सोनीपत में गर्मी के बीच सिर पर कपड़ा डालकर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें