फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को किसानों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों की समस्याओं की परवाह नहीं : जयवीर

Wed, 14 Oct 2026 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में अपने निवास स्थान पर प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व सीपीएस जयवीर सिंह व अन्य ने
विज्ञापन
खरखौदा। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक दल नहीं बल्कि प्रबंधन पार्टी है। वह हर चुनाव को मैनेज करके चलती है और उसका उद्देश्य केवल सत्ता में बने रहना है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को किसानों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों की समस्याओं की परवाह नहीं है। वह मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने हलके में विकास कार्यों की अनदेखी और चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।
जयवीर सिंह ने कहा कि शहर में पानी निकासी, पेयजल आपूर्ति और सफाई जैसी समस्याएं बरकरार हैं। गलियों की हालत खराब है। गोपालपुर रोड और थाना चौक की स्थिति भी ठीक नहीं है। सरकार विकास के दावे बड़े हैं जबकि धरातल पर काम नहीं है।
विज्ञापन

खरखौदा को सैटेलाइट शहर और नमो सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा की जा रही है जबकि पहले भी स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन और मेट्रो जैसी घोषणाएं हो चुकी हैं लेकिन इनमें सबसे छोटा काम हरियाणा में मेट्रो विस्तार तक दिखाई नहीं दिया है।
पूर्व सीपीएस ने कहा कि हरियाणा में भी मीडिया और दूसरी संस्थाओं के आकलन में कांग्रेस की सरकार बन रही थी लेकिन परिणाम अलग रहे। उन्होंने कहा कि खरखौदा खंड कांग्रेस की ओर से 18 अक्तूबर को सुबह 11 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
सम्मेलन में चुनाव प्रक्रिया और अन्य मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, जोगिंद्र दहिया, सुरेंद्र शर्मा, कुलदीप दहिया, सुनील पार्षद व प्रवीन सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें