फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता खिलाड़ियों का स्वागत

Wed, 14 Oct 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
साेनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में उपविजेता हैंडबॉल खिलाड़ियों का स्वागत करती प्राचार्य ड
विज्ञापन
सोनीपत। अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता रही खिलाड़ियों को टीकाराम कन्या महाविद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में 8 से 10 अक्तूबर तक हुई प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. डॉ. उषा दहिया ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों में भागीदारी से छात्राओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य छात्राओं को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन मान ने बताया कि प्रतियोगिता में टीम ने एमकेजेके कॉलेज, रोहतक के साथ कड़ा मुकाबला कर उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस महाविद्यालय की तीन खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय की टीम के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें