फोटो 05- सोनीपत के गन्नौर के गांव घसौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं
गन्नौर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का गांव घसौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वागत किया गया। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के जिला महासचिव एवं हिंदी प्रवक्ता सतीश छिक्कारा ने बताया कि राजकीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। तमन्ना ने 500 में से 401 अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गौरव ने 399 अंक लेकर दूसरा, उज्ज्वल ने 390 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षा 381 अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रही। 4 विद्यार्थियों ने 75 फीसदी व अन्य सभी ने 60 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए। स्टाफ सदस्य प्रवीण गहलावत, आदित्य त्यागी, विजेंद्र सिंह गहलावत, धर्मवीर, संदीप जैन, सुशील कुमार, विवेक शर्मा, राजेश कुमारी, नैना, सविता, सुमित्रा, सरिता, ज्योति, सविता कौशिक ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।