फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 21 हजार किलोमीटर पैदल चलकर सोनीपत पहुंचे किरण वर्मा का किया स्वागत

Mon, 13 May 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत पहुंचने पर रक्तदान के लिए प्रेरित करते सामाजिक कार्यकर्ता किरण वर्मा। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
सोनीपत। देश में रक्त जागरूकता के लिए दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता किरण वर्मा ने 21 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा के दौरान रविवार को सोनीपत पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। यह पदयात्रा दुनिया में किसी भी व्यक्ति की तरफ से किया गया सबसे लंबा रक्त जागरूकता अभियान है। साथ ही किसी भी इंसान की तरफ से रक्तदान जागरूकता के लिए सबसे लंबी पदयात्रा है, जो दो वर्षों से अधिक समय से चल रही है।
विज्ञापन

किरण वर्मा ने भारत में रक्तदान जागरूकता के लिए 28 दिसंबर 2021 को तिरुवनंतपुरम से 21 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की। पदयात्रा का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के बारे में जागरूकता फैलाना है, ताकि 31 दिसंबर, 2025 के बाद भारत में रक्त की कमी से किसी की मौत न हो। किरण वर्मा ने बताया कि कोविड के कारण तीन वर्षों से भारत में स्वैच्छिक रक्तदान में काफी कमी आई है। यह पदयात्रा नए रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है, ताकि ब्लड बैंकों और अस्पतालों में रक्त की कमी न हो। उन्होंने बताया कि भारत में 12 हजार लोगों को रक्त नहीं मिल पाता। हर साल 30 लाख लोगों की रक्त की कमी से मौत हो जाती है। 50 लाख युवा रक्तदान करने लगें तो देश में रक्त की कमी से एक भी मौत नहीं होगी। उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें लोगों को अपने समुदाय में शामिल करना होगा। यह पदयात्रा इसे साकार करने के लिए है। उन्होंने बताया कि सोनीपत के बाद उनका गंतव्य रोहतक और हरियाणा के अन्य हिस्सों में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें