फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दफ्तर में जींस और भड़कीले कपड़े पहनकर आने पर लगाई रोक

Thu, 24 Jul 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08: सोनीपत के खरखौदा स्थित तहसील परिसर में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर। स
विज्ञापन
खरखौदा। उपमंडल अधिकारी (ना.) डॉ. निर्मल नागर ने बुधवार को ई-दिशा केंद्र, तहसील कार्यालय और खजाना विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी कार्यालय से बाहर जाए तो फील्ड बुक में उसकी एंट्री जरूर करे। यदि कोई कर्मचारी सोनीपत मुख्यालय या अन्य स्थान पर जाता है तो उसके लिए विधिवत आदेश जारी किया जाना अनिवार्य होगा।
एसडीएम ने कहा कि सभी कर्मचारियों को कार्यालय में अपना पहचान पत्र साथ रखना चाहिए। ड्यूटी के दौरान औपचारिक वर्दी या परिधान में ही आना होगा। उन्होंने जींस व भड़कीले कपड़ों पर रोक लगाते हुए पुरुष कर्मचारियों को सफेद कमीज पहनने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोर्ट रूम, रिकाॅर्ड शाखा और ई-दिशा केंद्र में लंबित आरसी, डाक से भेजे गए दस्तावेजों और फाइलों की स्थिति की भी जानकारी ली। रिकाॅर्ड की पुष्टि के आदेश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सफाई और अनुशासन बनाए रखने पर भी बल दिया गया। उनके साथ तहसीलदार मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें