फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेयजल आपूर्ति लाइन की वाल्व लीक, व्यर्थ बह रहा पानी

विज्ञापन
फोटाे: सोनीपत के खरखौदा में थाना कलां चौक पर पाइप लाइन पर लगी वाल्व में से निकलता पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। थाना कलां चौक पर पेयजल आपूर्ति लाइन का वाल्व लीक हो गया। सप्लाई शुरू होने पर सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। लगातार व्यर्थ बह रहे पानी को रोकने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ठीक कराने में रुचि नहीं दिखा रहा।
वाल्व से निकलने वाला पानी बहकर आसपास की दुकानों के सामने भर जाता है। इससे दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों तक आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, चौक से गुजरने वाले राहगीरों को भी पानी के बीच से होकर निकलना पड़ता है। वाहनों की आवाजाही के कारण पानी इधर-उधर फैलता है और रास्ते पर भी असुविधा बनी रहती है।
विज्ञापन

दुकानदार विजय, कोमल, सुंदर व दिलबाग के अनुसार यह समस्या कई दिन से बनी हुई है। वाल्व से लगातार पानी बहने के बावजूद लीकेज को ठीक नहीं किया गया है। ऐसे में रोजाना बड़ी मात्रा में पेयजल नालियों और सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। समस्या का समाधान करने के लिए वाल्व की लीकेज ठीक करना जरूरी है, ताकि पानी की बर्बादी रुकने के साथ दुकानदारों और राहगीरों को भी राहत मिल सके।
विज्ञापन

-
वर्जन



समस्या संज्ञान में आयी है, कर्मचारियों को ठीक करने के आदेश दे दिए गए हैं। अगर वाल्व ठीक नहीं होती है तो उसे बदलने को भी कह दिया गया है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।
-सुदेश कुमारी, उपमंडल अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें