फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में टैंकर से सड़क पर किया जा रहा पानी का छिड़काव। संवाद
विज्ञापन
धूल उड़ने से रोकने के लिए प्रमुख मार्गों पर उतारे पानी के टैंकर, उखड़ी सड़कों पर विशेष ध्यान
विज्ञापन

फोटो 17: सोनीपत के गन्नौर में टैंकर से सड़क पर किया जा रहा पानी का छिड़काव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए गन्नौर नगर पालिका प्रशासन ने सड़कों पर टैंकर से पानी का छिड़काव शुरू कराया है। उन मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां सड़कें उखड़ी हैं या वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ते हैं।
ऐसी सड़कों पर उड़ने वाली धूल से दुकानदारों, राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण बढ़ने के कारण सांस संबंधी दिक्कतों की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में पानी का छिड़काव कर धूल को जमीन पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन की ओर से प्रमुख मार्गों पर नियमित रूप से छिड़काव कराने की योजना बनाई गई है। जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर पानी के टैंकर भेजे जाएंगे, ताकि धूल उड़ने की समस्या को नियंत्रित किया जा सके। नगरपालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सड़कों पर पानी के छिड़काव का अभियान शुरू किया गया है। प्रमुख मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार नियमित छिड़काव कराया जाएगा, ताकि धूल से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें