सोनीपत। पुराना वार्ड नंबर 14 अब नई वार्डबंदी के बाद वार्ड नंबर 10 में बदल गया है। मोहन नगर, बाबा कॉलोनी और लक्ष्मण कॉलोनी में पानी निकासी की समस्या के साथ अधिकतर गलियों का निर्माण अधूरा पड़ा है।
इस क्षेत्र में ट्यूबवेल से खारे पानी की सप्लाई हो रही है तो क्षेत्र में दूषित पानी की निकासी घराें के साथ लगते खाली प्लॉटों में हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए निवर्तमान पार्षद सूर्या दहिया की ओर से प्रयास किए गए लेकिन वह समस्या को खत्म नहीं करा सके।
नगर निगम ने शहर में अमृत योजना के तहत 65 करोड़ रुपये से सीवर लाइन डाली थी। उससे पहले लहराड़ा, मोहन नगर, बाबा कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी में सीवर लाइन डाली गई थी लेकिन उनको अभी तक मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया था। इसकी वजह से यहां रहने वाले लोगों को जूझना पड़ रहा है।
लोगों को दूषित पानी खाली प्लॉटों में डालना पड़ रहा है। तीन कॉलाेनियों में 10 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। इन कॉलोनियों में दूषित पानी की निकासी के लिए फिलहाल बेहतर व्यवस्था नहीं है। नरेंद्र नगर की गलियों में बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा समस्या रहती है। यहां गलियां तो बना दी गई, लेकिन सफाई व्यवस्था आज भी बड़ी समस्या है।
0
वार्ड में सीवर लाइन होने के बाद भी दूषित पानी की निकासी खाली प्लॉटों में हो रही है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल बना रहता हैं। प्लॉटों से पानी निकासी के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।-ईश्वर, वार्डवासी
0
मोहन नगर में ट्यूबवेल के खारे पानी की सप्लाई की जा रही है। इस समस्या को लेकर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है।-राजवंती, वार्डवासी
0
गोविंद नगर एक्सटेंशन में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गलियों में पानी भरा रहता है। समय पर न सीवर लाइन की सफाई कराई जा रही है और न ही नालों की सफाई। अनदेखी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ा है।-दुर्गेश, वार्डवासी
0
उत्तम नगर, नरेंद्र नगर में सफाई व्यवस्था का अभाव है। समय पर कूड़ा उठान के लिए गाड़ियां तक नहीं आ रहीं। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट का अभाव होने के कारण अंधेरे में आपराधिक घटनाएं होने का डर लगा रहता है।-अमित, वार्ड वासी
0
वार्ड नंबर 10 में कई कॉलोनियों को वैध कराया गया। इन कॉलोनियों में विकास तेजी से कराया जा रहा है। मोहन नगर से राठधना रोड तक ट्रेचलेस तकनीकी से सीवर लाइन दबवा रखी है। राठधना एसटीपी बंद होने के कारण सीवर लाइन बंद पड़ी है। निगम की ओर से समय पर सफाई न कराए जाने के कारण ओवरफ्लो की समस्या रहती है।-सूर्या दहिया, निवर्तमान पार्षद
फोटो : सोनीपत के बाबा काॅलोनी में ओवरफ्लो सीवर का मैनहॉल। संवाद
फोटो : सोनीपत के बाबा काॅलोनी में ओवरफ्लो सीवर का मैनहॉल। संवाद
फोटो : सोनीपत के बाबा काॅलोनी में ओवरफ्लो सीवर का मैनहॉल। संवाद
फोटो : सोनीपत के बाबा काॅलोनी में ओवरफ्लो सीवर का मैनहॉल। संवाद
फोटो : सोनीपत के बाबा काॅलोनी में ओवरफ्लो सीवर का मैनहॉल। संवाद
फोटो : सोनीपत के बाबा काॅलोनी में ओवरफ्लो सीवर का मैनहॉल। संवाद