फोटो 17. न्यू महावीर कॉलोनी में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक सुरेंद्र पंवार। संवाद
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने शुक्रवार को न्यू महावीर कॉलोनी में जनसमस्याएं सुनी। कॉलोनीवासियों ने बताया कि उनकी गली में पेयजल की किल्लत बनी हुई है, यदि किसी समय पेयजल आता है तो बदबूदार पानी आता है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या समाधान नहीं किया जा रहा है। निगम अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। इस पर विधायक ने तुरंत नगर निगम अधिकारियों को बुलाया। जनसमस्याओं का समधान करने व पेयजल की आपूर्ति का समय भी निर्धारित करने के निर्देश दिए।
विधायक सुरेंद्र पंवार के निवास स्थान पर न्यू महावीर कॉलोनी के लोग पेयजल किल्लत को लेकर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने बताया कि उनकी गली में कई दिनों से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। विधायक सुरेंद्र पंवार कालोनीवासियों के साथ मौके पर पार्षद इंदु संजीव वलेचा के साथ पहुंचे। विधायक सुरेंद्र पंवार ने एजेंसी को बुलाया और खुदाई करवाकर लीकेज को बंद करवाया। विधायक सुरेंद्र पंवार ने मौके पर खड़े होकर पानी की जांच की। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो समर्सिबल की मोटर खराब हुई है, उस मोटर को भी जल्द ठीक करवाया जाए। इसके साथ ही एरिया में पेयजल आपूर्ति का समय भी निर्धारित किया जाए।
फोटो 17. न्यू महावीर कॉलोनी में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक सुरेंद्र पंवार। संवाद