फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त में किसी तरह की लापरवाही न करें अधिकारी और प्रभारी : सीपी

Sat, 06 May 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :47: सोनीपत में अधिकारियों संग बैठक करते पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन।
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन ने कहा कि गश्त में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। थाना में रहने की बजाय गश्त पर निकलने की आदत डाल लें और तकनीकी पक्ष को मजबूत कर लें। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास करने की सीख दी। साथ ही पीओ-बेल जंपरों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।वह शुक्रवार को अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। पुलिस आयुक्त ने कहा कि शिकायत लेकर आने वालों की सुनवाई की जानी चाहिए। जांच को समय से पूरा करें, पीओ और बेल जंपरों की गिरफ्तारी में रुचि नहीं लेने वाले थाना प्रभारियों को चेताया। थाना व चौकी प्रभारी अपराध पर हर हाल में अंकुश लगाए। गश्त को प्रभावी बनाने से सूचना तंत्र ज्यादा मजबूत हो सकेगा। उन्होंने उन्होंने अपराध के अनसुलझे मामलों की बिंदुवार समीक्षा की और इनके निस्तारण के लिए कहा। उन्होंने आर्थिक अपराध और धोखाधड़ी के मामलों, लूट व चोरी की घटनाओं, आपराधिक छवि के व्यक्तियों की निगरानी, अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही जाम नहीं लगने देने, सड़क पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने, ट्रिपल राइडिंग के चालान बढ़ाने के आदेश दिए। वाहन चेकिंग के दौरान महिलाओं और बुजुर्गों को परेशान नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता व भ्रष्टाचार किसी सूरत में सहन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें