फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेयजल लाइन टूटने से घरों में नहीं पहुंचा पानी

Fri, 20 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत के गन्नौर में खेड़ी गुज्जर रोड पर पेयजल लाइन टूटने से व्यर्थ बह रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। खेड़ी गुज्जर रोड स्थित जाट धर्मशाला के पास पेयजल लाइन के टूटने से हजारों लीटर पानी रोड पर बह गया। इससे गांधी नगर के लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन काफी समय से क्षतिग्रस्त थी। इससे पानी व्यर्थ बह रहा था। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत देकर जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की थी। जानकारी मिलते ही जनस्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया।
विभाग के कर्मचारियों ने खोदाई कर पाइपलाइन को जोड़ने का प्रयास किया। दोपहर बाद तक मरम्मत का कार्य पूरा हुआ तब जाकर पानी आपूर्ति की सप्लाई सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें