फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पाइप डालने के लिए पेयजल लाइन तोड़ी, छह दिनों से नहीं आया पानी

Fri, 20 Jun 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के खरखौदा में पीपल वाली गढ़ी के पास पाइप लाइन लीक होने से निकलता पानी। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। बिजली कटौती के साथ शहर के कई हिस्से में जल संकट भी गहराया हुआ है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोहतक मार्ग पर बरसाती पानी की निकासी के लिए डाली जा रही पाइपलाइन के लिए पेयजल लाइन को उखाड़ दिया। इससे लोगों के घरों में छह दिन से पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

रोहतक मार्ग पर जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डालने के लिए सीमेंटेड सड़क को तोड़ा गया है। इसकी वजह से यहां से गुजरने वाली पेयजल लाइन उखाड़ दी गई है। इस कार्रवाई के कारण छह दिन से वार्ड नंबर 12 और 16 में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे लोगों में जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष है।
रोहतक मार्ग निवासी श्रीभगवान, पिंटू, शमशेर, पूनित, पांडू, मामन, सुभाष, रामभगत व जयभगवान का कहना है कि पेयजल लाइन जनस्वास्थ्य विभाग की है। पानी निकासी के लिए लाइन जनस्वास्थ्य विभाग डाल रहा है। लापरवाही की हद ऐसी है कि खुद विभाग को ही अपनी लाइन का पता नहीं है।
विज्ञापन

दूसरी लाइन डालने के लिए की गई खुदाई में विभाग ने अपनी पहली लाइन को ही क्षतिग्रस्त कर दिया। इसका खामियाजा वह भुगत रहे हैं। उनके घरों में छह दिन से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें