फोटो : सोनीपत में मानव सेवा समिति को भेंट किए वाटर कूलर एवं आर ओ सिस्टम का लोकार्पण करते विधायक
सोनीपत। रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत आर्डेंट की ओर से वीरवार को मानव सेवा समिति, बत्रा कॉलोनी सोनीपत को वाटर कूलर एवं आरओ भेंट किया गया। कार्यक्रम में विधायक निखिल मदान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन जितेंद्र चावला ने की। क्लब अध्यक्ष पुनीत जग्गा ने बताया कि संगठन समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्य करता है। भेंट किया गया वाटर कूलर समिति में आने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सहायक होगा।
इस अवसर पर मानव सेवा समिति के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर मानव सेवा समिति के अध्यक्ष मदन लाल टुटेजा, केसी बत्रा, सुभाष शर्मा, हर्ष दिवान, सुभाष अरोड़ा, रमेश बत्रा, जवाहर बत्रा, शशि पाल अरोड़ा, अतुल खट्टर, राजेश कटारिया, दीपक हुड्डा, पूनम रॉय, अभिषेक गुप्ता भी मौजूद रहे।