फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्राणायाम और योग प्रक्रियाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के खरखौदा ​स्थित राजकीय काॅलेज में योग प्रशिक्षण शिविर में योगाभ्यास कराते प्रशि
विज्ञापन
खरखौदा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर वीरवार को सावित्री बाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और आयुष विभाग से जुड़े कर्मियों को योग दिवस के तहत प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

पहले दिन शिक्षा विभाग के पीटीआई, डीपी, आयुष विभाग के चिकित्सकों, फार्मासिस्टों व योग सहायकों सहित विभिन्न विभागों के करीब 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को योग दिवस पर आयोजित होने वाले सामूहिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक आसनों, प्राणायाम और योग प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। आयुष विभाग के योग नोडल अधिकारी डाॅ. सतीश भोला ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें