फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैप-3 बेअसर: कूड़े में लगा रहे आग, एक्यूआई का स्तर 181 से बढ़कर 221 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजीव गांधी एजुकेशन सिटी और बहालगढ़ चौक पर कूड़े से उठ रहा हानिकारक धुआं
विज्ञापन

-ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन जारी, देर रात तक की नारेबाजी
फोटो :: 30 से 32
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, वहीं ग्रैप-3 की सख्त पाबंदियों के बावजूद खुले में कूड़ा जलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी और बहालगढ़ चौक पर कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। इससे आसपास के क्षेत्रों में धुआं फैल गया और पहले से खराब हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। हैरानी की बात यह है कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सख्त नियम लागू होने के बावजूद खुले में कूड़ा जलाने वालों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
जिले में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 221 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 181 था। एक ही दिन में एक्यूआई में 40 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में खुले में कूड़ा जलाने की घटनाएं प्रदूषण की समस्या को और गंभीर बना सकती हैं। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी और बहालगढ़ चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर कूड़े में आग लगाए जाने से प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रैप-3 लागू, फिर भी खुले में जलाया जा रहा कूड़ा
वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रैप-3 के तहत कई गतिविधियों पर सख्ती की गई है। इसके बावजूद शहर और आसपास के क्षेत्रों में कूड़े के ढेर में आग लगाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कूड़ा जलने से निकलने वाला धुआं वातावरण में फैलकर हवा को और प्रदूषित करता है। इससे सांस संबंधी परेशानी झेल रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खुले में कूड़ा जलाने पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई की जरूरत है।

एक दिन में 40 अंक बढ़ा एक्यूआई
सोनीपत में वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार को 221 दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 181 था। इस तरह एक दिन में एक्यूआई में 40 अंकों की वृद्धि हुई है। लगातार बिगड़ती हवा के बीच कूड़ा जलाने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। यदि ऐसे मामलों पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो प्रदूषण की स्थिति और खराब हो सकती है।

ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन जारी
ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का आंदोलन भी लगातार जारी है। परीक्षा ऑनलाइन कराने की मांग को लेकर विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात तक विद्यार्थियों ने नारेबाजी कर अपनी मांग उठाई। शनिवार सुबह भी विद्यार्थी एकत्र हुए और आंदोलन जारी रखने की बात कही। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पर निर्णय नहीं लिया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


खुले में कचरा जलाने वालों पर होगी कार्रवाई : अजय मलिक
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अजय मलिक ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। खुले में कचरा जलाने की घटनाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति कचरे में आग लगाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों को भी प्रदूषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें