रोहतक। सुनारिया जेल में चोरी के आरोप में बंद सोनीपत के धनाना गांव निवासी सतबीर (68) की कैंसर की बीमारी के कारण मौत हो गई है। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि आरोपी जुलाई से जेल में बंद था। कैंसर की बीमारी से ग्रस्त था। आरोपी के खिलाफ आर्यनगर थाने में तीन मामले दर्ज हैं। सतबीर के परिवार में दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद