फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गेहूं उठान और खाद उपलब्धता को लेकर आंदोलन की चेतावनी

Sun, 03 May 2026 07:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: गन्नौर ​स्थित किसान नेता के कार्यालय पर बैठक के दौरान यूनियन नेता व अन्य। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। भारतीय किसान यूनियन के नेता जयभगवान मलिक के कार्यालय में रविवार को किसानों की बैठक हुई। इस दौरान मंडियों से अनाज की लिफ्टिंग में आ रही दिक्कत और खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
जय भगवान मालिक ने कहा कि मंडियों से गेहूं का उठान धीमा हो रहा है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि समय पर लिफ्टिंग न होने से भुगतान में भी देरी हो रही है। इस दौरान यह भी मुद्दा उठाया गया कि खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो खेती कार्य प्रभावित हो सकता है। किसान नेता ने कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसानों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें