फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विष्णुदत्त भारद्वाज बने यूनियन के जिला चेयरमैन

Mon, 01 Jun 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गोहाना रोड पर चुनाव के बाद पद के शपथ लेते हरियाणा गर्व. पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल व
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा गर्व. पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को गोहाना रोड स्थित पब्लिक हेल्थ ब्रांच यूनियन कार्यालय कराया गया। इसमें विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को चुना। विष्णुदत्त भारद्वाज को जिला चेयरमैन, सुरेंद्र सिंह को जिला प्रधान, लहणा सिंह को सचिव, सुंदर सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष, योगेश शर्मा को उपप्रधान, सोमबीर को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

राज्य प्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के संविधान में आस्था रखते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह चुनाव पर्यवेक्षक राज्य उपाध्यक्ष धर्मराज घनघस, जगबीर हुड्डा व विनोद शर्मा की देखरेख में कराया गया। इस दौरान शाखा चेयरमैन धूप सिंह लाकड़ा, सुमेर चंद, रघबीर सिंह, कृष्ण कुमार, सुंदर सिंह, सतीश कुमार, मोहन सिंह, प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें